Sunday 11 September 2011

इक चाह

जबसे तुमको चाहा मैंने
दिल मेरा कुछ बदल गया है ,
सारा कुछ मेरे अंदर का
लगता है बस ठहर गया है ....

              मेरी दुनिया बदल गयी है
                सपने मेरे बदल गए हैं ,
              जीवन की ये आपाधापी
               स्वर  और लय में सिमट गए हैं......


तेरी चाहत      मेरी चाहत
आपस में यूँ घुल से गए हैं,
तेरे आंसूं      मेरे आंसू
दरिया में ज्यूँ  बदल गए हैं.......


              आओ हम तुम कुछ सुख बाटें
               कुछ खुशियाँ और गम भी बाटें ,
                भूरी मटमैली सी मिटटी
               इनसे अपने तन को ढाकें


तेज हवा जब गान सुनाये 
तब मुझको बाहों में लेना ,
धीरे   से   कानों   में   मेरे
 प्यार है मुझसे इतना कहना .......


               इन्द्रधनुष के रंग चुराकर
               मेरे जीवन में भर देना ,
                सिन्दूरी चेहरे की रंगत ,
                मेरे चेहरे पे रंग देना.......


 बस इतना ही तुम कर देना
         मेरे संग थोडा जी लेना ...!!!!!!

                   रीना






6 comments:

  1. तेज हवा जब गान सुनाये
    तब मुझको बाहों में लेना ,
    धीरे से कानों में मेरे
    प्यार है मुझसे इतना कहना .......


    इन्द्रधनुष के रंग चुराकर
    मेरे जीवन में भर देना ,
    सिन्दूरी चेहरे की रंगत ,
    मेरे चेहरे पे रंग देना.......
    बस इतना ही तुम कर देना
    मेरे संग थोडा जी लेना ...!!!!!!
    bahut sunder pad kar na janye kaha kho ghya .... kitnye badiya lafzoo ka estyemaal kiya hai .... wah .... lajawab ....

    ReplyDelete
  2. जबसे तुमको चाहा मैंने
    दिल मेरा कुछ बदल गया है ,
    सारा कुछ मेरे अंदर का
    लगता है बस ठहर गया है ....

    मेरी दुनिया बदल गयी है
    सपने मेरे बदल गए हैं ,

    जीवन की ये आपाधापी
    स्वर और लय में सिमट गए हैं bahut hi pyari aur mere liye to bass..maine aapko kaha tha n ? bilkul wahi...thanxxx..meri baahon me simat aao mere pyaar...saanso me bhar lu tumhe...umr bhar ke liye......

    ReplyDelete
  3. shukriya surinder ji mere shabdon ko pasand karne ke liye

    ReplyDelete
  4. shukriya ramesh ji ... iss bhavna ko iss tarah jatane ke liye...

    ReplyDelete
  5. तेज हवा जब गान सुनाये
    तब मुझको बाहों में लेना ,
    धीरे से कानों में मेरे
    प्यार है मुझसे इतना कहना .......
    bahut sunder bhav se sajaya hai aapne rachna ko .badhai.................

    ReplyDelete